BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेवांचल की खबर का हुआ असर.....फुलारा से कातलबोड़ी मार्ग का हुआ कार्य, स्कूली बच्चों को मिलेंगी कीचड़ से राहत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 26, 2022

रेवांचल की खबर का हुआ असर.....फुलारा से कातलबोड़ी मार्ग का हुआ कार्य, स्कूली बच्चों को मिलेंगी कीचड़ से राहत...



दैनिक रेवांचल टाईम्स –रेवांचल टाईम्स अखबार ने बड़े बड़े नेता होने पर भी कीचड़ से सनी सड़क से होकर नौनिहाल पहुंच रहे स्कूल शीर्षक से खबर प्रकाशित कर पंचायत का ध्यान आकर्षित कराया था।


फुलारा से कातलवोडी स्कूल जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था बरसात के मौसम में रोड में इतना ज्यादा कीचड़ हो जाता था कि स्कूल जाने वाले बच्चों व आने जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था रोड की खराब हालत और स्कूल जाने की समस्या होने को देखते हुए स्कूली बच्चों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी ।


       शिकायत के बाद पंचायत ने फुलारा से कातलवोडी रोड की मरम्मत कराई गई। कहीं न कही स्कूली बच्चे द्वारा सीएम हेल्पलाइन में  शिकायत करने पर ही रोड की मरम्मत का कार्य किया गया ।

       अब यह देखना बाकी है कि कातलवोडी पंचायत  के द्वारा कातलवोडी  से फुलारा की ओर जाने वाली रोड कातलवोडी की सीमा तक मरम्मत कार्य कब किया जाता है।

No comments:

Post a Comment