दैनिक रेवांचल टाईम्स – सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के आतिथ्य मे लोकार्पण समारोह किया गया।
लखनकुंवर की नगरी लखनादौन मे चौपाटी के पास स्थित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण समारोह दोपहर 01:00 बजे विधायक दिनेश राय मुनमुन के आतिथ्य मे फीता काटकर किया गया। जहां पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा विधायक सहित समस्त अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। लोकार्पण समारोह मे अपने संबोधन मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने समस्त पत्रकार बंधुओ को नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन के लिए बधाइयां दी। इस गरिमामय अवसर पर जनप्रतिनिधि गण, पत्रकार बंधु, गणमान्य जन उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment