रेवांचल टाईम्स - नगर पालिका परिषद में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सी.व्ही रमन वार्ड से निर्वाचित पार्षद ज्ञानचंद सनोडिया कोसर्वसम्मति से भाजपा पार्षद दल का नेता एवं विवेकानंद वार्ड से निर्वाचित पार्षद राजेश राजू यादव को सचेतक घोषित किया गया है ।भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं भाजपा के वरिष्ठनेता वेदसिंह ठाकुर की उपस्थिती में भाजपा के समस्त पार्षदों ने सर्वसम्मति से ज्ञानचंद सनोडिया को अपना नेता चुना लिया है । इस अवसर पर भाजपा के समस्त नवनिर्वाचित पार्षदगण भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया एवं गजानंद पंचेश्वर, भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी तथा भाजपा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे उपस्थित रहे ।भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया वर्तमान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष है इसके पूर्व जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के
जिलाध्यक्ष सहित अनेक दायित्वों का निर्वाहन कर चुके हेै इसी प्रकार राजेश राजू यादव जिन्हें भाजपा ने नपा में सचेतक घोषित किया है वे भाजपा दक्षिण मंडल में उपाध्यक्ष है तथा पूर्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष भी रह चुके है । नपा में ज्ञानचंद सनोडिया को पार्षद दल का नेता एवं राजेश यादव को सचेक घोषित होने पर भाजपा िजिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर सहित समस्त उपस्थित पार्षदों एवं अन्यनेताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कीहै और दायित्व का कुशलता पूर्वक निवा्र्रहन करते हुये नगर के विकास में सार्थक प्रयास करने की अपेक्षा व्यक्त की है ।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment