दैनिक रेवांचल टाईम्स– शासन के निर्देशानुसार जिलास्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 27 अगस्त को जिला मुख्यालय के स्मृति लॉन में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के साथ ही साथ जिला रोजगार कार्यालय के तत्वाधान में जिलास्तरीय रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को देखने एवं सुनने की व्यवस्था भी की जाएगी।
रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं वित्तीय वर्ष 2022-23 में लाभान्वित हुए हितग्राहियों को आमंत्रित कर स्वीकृति-वितरण-पत्र जन-प्रतिनिधियों के हस्ते प्रदाय किए जाएंगे।

No comments:
Post a Comment