BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस व जिला प्रशासन और नगर निगम ने मिलकर हिस्ट्रीशीटर रज्जाक के विरुद्ध की यह कार्रवाई, तोड़ दिया गया यह मकान...पढ़ें पूरी खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 4, 2022

पुलिस व जिला प्रशासन और नगर निगम ने मिलकर हिस्ट्रीशीटर रज्जाक के विरुद्ध की यह कार्रवाई, तोड़ दिया गया यह मकान...पढ़ें पूरी खबर



मध्य प्रदेश शासन द्वारा राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 4-8-2022 को कलेक्टर जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी. (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) तथा नगर निगम कमिश्नर श्री आशीष वशिष्ठ (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक का बदमाश भाई मोहम्मद रियाज जिसके विरूद्ध 4 अपराध (1) थाना बरेला में अपराध क्रमांक 82/02 धारा 347, 294, 506, 323, 34 भादवि एवं 3(1)(5) एससी एसटी एक्ट, (2) थाना गोरखपुर में अपराध क्रमांक 597/03 धारा 147, 149, 448, 307, 302, 120 बी भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट, (3) थाना ओमती मे अपराध क्रमांक 429/21 धारा 147, 186, 294, 225, 332, 333, 353, 506, 120 बी, 109 भादवि एंव 3(1)ध, 3(2)(व्ही,क), 3(2)(व्ही) एससी एसटी एक्ट (4) थाना लार्डगंज में अपराध क्रमांक 892/21 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के प्रकरण दर्ज हैं के द्वारा नया मोहल्ला रिपटा में 750 वर्ग फुट भूमि पर अवैध रूप से निर्मित किये गये 3 मंजिला मकान केा जिसकी निर्माण की लागत लगभग 1 करोड़ रूपये है को किया जा रहा जमींदोज।

विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान ए.डी.एम. श्री शेर सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल, नगर निगम अपर कमिश्नर श्री राजेन्द्र मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर श्री मनोज मिश्रा, एस.डी.एम. श्री ऋषभ जैन, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक केातवाली श्री प्रभात शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मधुकर चौकीकर, थाना प्रभारी ओमती, बेलबाग, सिविल लाईन, कोतवाली, लार्डगंज, गोरखपुर, गोहलपुर, माढ़ेाताल, भेड़ाघाट, पाटन, नायब तहसीलदार श्री सुरेश सोनी, सुश्री आकांक्षा चौरसिया, भवन अधिकारी श्री आर.के.गुप्ता, मनीष तड़से, चेतना चौधरी, शैलेन्द्र कौरव, विधि अधिकारी श्री राजीव अनुभोरे, अतिक्रमण अधिकारी श्री सागर बोरकर एवं नगर निगम का अतिक्रमण अमला मौजूद था।

No comments:

Post a Comment