BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत किसलपुरी मे आवास के नाम पर बगैर निर्माण कार्य किए किस्तों पर किस्त जारी आखिर किस की दम पर चल रहा भ्रष्टाचार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 4, 2022

ग्राम पंचायत किसलपुरी मे आवास के नाम पर बगैर निर्माण कार्य किए किस्तों पर किस्त जारी आखिर किस की दम पर चल रहा भ्रष्टाचार...




 रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहूल्य डिंडौरी जिले के विकास खंड अमरपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत किसलपुरी मे आज सरपंच एवं पंचों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम समपन्न हुआ! शपथ ग्रहण कार्यक्रम समपन्न कराने आए नोडल अधिकारी के रुप मे शिक्षक पवन साहू एवं  पटवारी विवेक पाण्डेय उपस्थित रहे, विधिवत पूजन अर्चन के साथ समारोह समपन्न हुआ, एवं ग्राम सरकार चलाने का संकल्प लिया गया, कार्यक्रम पश्चात रोजगार सहायक किसलपुरी से कृष्ण कुमार मिश्रा( वार्ड पंच) के द्वारा पूछा गया, की प्रधानमंत्री आवास निर्माण की दूसरी किश्त शिवकुमार पिता शंकर लाल को बिना निर्माण कार्य शुरू किये कैसे जारी कर दिया गया! शासन के नियम अनुसार प्रथम किस्त डलने पर प्लंथ निर्माण हो जाने पर ही, जियो टैग करने पर दूसरी किस्त जारी की जाती है!जबकि शासकीय भूमि मे शिवकुमार दुवे का पूर्व से कब्जा है, और तीन कमरे का मकान बना है,उक्त पूर्व पंच शिव कुमार दुबे के द्वारा अनियमितता की पहले से कई कहानी पंचायत क्षेत्र में देखी जा सकती है, शासकीय भूमि मे और बेजा कब्जा करना चाहता है, आज पंचायत मे पटवारी को सूचना दे दी गई है, कि पूर्व से बने शासकीय भूमि के मकान को तोड़कर पक्का मकान का निर्माण करे! उक्त व्यक्ति वातचीत होते ही मकान से सटे शासकीय भूमि मे मकान बनाने के लिए आनन फानन में नीव की खुदाई शुरू करवा दिया है, जवकि सी0 सी0 रोड से लगे उस भूमि को मुहल्ले के लोगो ने मंच बनाने के लिए बचा कर रखा था! एक व्यक्ति को निश्चित भूमि में ही कव्जा करने का अधिकार है, प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किश्त केसे जारी हुई, क्या पंचायत मे प्रधानमंत्री आवास के किश्त बगैर निर्माण कार्य किये ऐसे ही जारी कर दिए जाते है!जो की एक गंभीर जांच का विषय है।

No comments:

Post a Comment