उग्रवादियों से हुई थी मुठभेड़
मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि गत शुक्रवार को त्रिपुरा के पानीसागर सेक्टर में सीमा चौकी सिमना द्वितीय की सीमा पर गश्त कर रहे एक दल पर उग्रवादियों ने घात लगाकर भारी संख्या में फायरिंग कर दी थी। उक्त फायरिंग में बीएसएफ हेड कान्स्टेबल गिरजेश कुमार उद्दे को चार गोलियां लगी थीं। उन्हें हेलिकाप्टर से अगरतला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शाम तक पहुंचेगा पार्थिव शरीर
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बलिदानी गिरजेश कुमार की देह को अगरतला से कोलकाता होते हुए जबलपुर लाया जाएगा। यहां आज शाम तक पार्थिव शरीर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद उनके गृह ग्राम चारगांव माल में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
पत्नी और तीन बच्चे
ग्राम पंचायत के सरपंच से मिली जानकारी के अनुसार बलिदानी गिरजेश कुमार की पत्नी राधा देवी, दो पुत्र विपिन, तरुण और एक पुत्री चंद्रिका है। जो वर्तमान में जबलपुर में निवास करते हैं। घटना की जानकारी लगते ही वे सभी ग्राम चारगांव पहुंच गए हैं। साथ ही स्थानीय थाना का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा है।

No comments:
Post a Comment