BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP में फ‍िर से शुरू हो सकता है भारी बार‍िश का दौर, मौसम व‍िभाग ने दी चेतावनी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 19, 2022

MP में फ‍िर से शुरू हो सकता है भारी बार‍िश का दौर, मौसम व‍िभाग ने दी चेतावनी




रेवांचल टाईम्स,भोपाल: कुछ दिनों की राहत के बाद एमपी में भारी बारिश का दौर फ‍िर शुरू हो सकता है. बंगाल की खाड़ी से नया सिस्टम बनने से बारिश होगी. जबलपुर-शहडोल संभाग में बारिश की संभावना बन रही है. अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं.

इंदौर और उज्जैन संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पडने की संभावना हैं. उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, चंबल, ग्वालियर, शहडोल, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है.

सरकार ने द‍िए अलर्ट रहने के न‍िर्देश
19 से 23 अगस्त तक सरकार ने अलर्ट रहने के निर्देश द‍िए हैं. आज शुक्रवार रात से मौसम बदलने की संभावना है. मौसम बदलने के साथ ही मध्‍य प्रदेश में फ‍िर से बार‍िश की झड़ी लग सकती है. अभी कुछ द‍िनों पहले ही भारी बार‍िश की वजह से एमपी के कुछ शहरों में हालात बदहाल हो गए थे. भारी बार‍ि‍श की वजह से कई पुलों के ऊपर पानी आ गया था ज‍िससे रास्‍तों को भी बंद करना पड़ा था.

आपदा में काम करने वाली टीमें अलर्ट
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें सजग हैं तथा स्थिति पर नियंत्रण रखे हुए हैं.

No comments:

Post a Comment