BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सारण जिले के प्रभारी मंत्री बने बिहार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 19, 2022

सारण जिले के प्रभारी मंत्री बने बिहार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह

 



रेवांचल टाइम्स - महा गठबंधन सरकार में पुनः विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री बनाए गए सुमित कुमार सिंह को नीतीश कुमार ने पुनः सारण जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है सर्व विदित हो कि पिछली एनडीए सरकार में भी सुमित कुमार सिंह को सारण जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया था। मंत्री सुमित कुमार सिंह के निजी मीडिया प्रभारी अनूप नारायण सिंह ने बताया कि लगातार दूसरी बार सुमित कुमार सिंह को सारण का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर विधायक रामानुज रहा है छोटे लाल राय मंत्री सुरेंद्र राम मंत्री जितेंद्र कुमार राय विधायक केदारनाथ सिंह विधायक श्रीकांत यादव विधायक सतेंद्र कुमार यादव एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव समेत जिला राजद अध्यक्ष सुनील कुमार राय जदयू जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह निवर्तमान जदयू अध्यक्ष विशाल सिंह राठौर छपरा के पूर्व राजद विधायक रणधीर कुमार सिंह ने भी बधाई दी है। जिला प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सारण के विकास के लिए जो योजनाएं चल रही हैं वह पूर्व वत चलती रहेंगी। महागठबंधन की सरकार सारण के विकास के लिए पूरी तरह से कृत संकल्पित है। सारण जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर मंत्री सुमित कुमार सिंह के ससुराल सोनपुर में उनके ससुर अधिवक्ता हूं कुमार सिंह कुमार दीप कुमार सिंह राज सिंह युवराज सिंह ऋतुराज सिंह समाजसेवी दीपक कुमार सिंह अभिमन्यु कुमार मनीष ने भी बधाई प्रेषित किया है।

No comments:

Post a Comment