BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज मनाई जा रही है कृष्ण जन्माष्टमी, इन पांच मुहूर्त में करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 19, 2022

आज मनाई जा रही है कृष्ण जन्माष्टमी, इन पांच मुहूर्त में करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि



इस साल कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि को लेकर लोगों में काफी असमंजस था. कुछ लोगों ने 18 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया, जबकि अधिकतर जगहों पर यह त्योहार आज यानि 19 अगस्त को मनाया जा रहा है. यहां तक कि कृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश और इस्काॅन मंदिरों (Krishna Janmashtami 2022 Pujan vidhi in hindi) में भी जन्माष्टमी आज ही मनाई जा रही है. जन्माष्टमी के दिन दिनभर व्रत किया जाता है और रात को बाल गोपाल का जन्म होता है. आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त.
जन्माष्टमी 2022 शुभ मुहूर्त

आज सानि 19 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है और इस इन भगवान कृष्ण के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है. इस दिन भगवान कृष्ण के जन्म और पूजन के लिए शुभ मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.
दिनभर रहेंगे ये पांच मुहूर्त

जन्माष्टमी की पूजा वैसे आमतौर पर कृष्ण जन्म के बाद रात्रि में की जाती है. लेकिन कई लोग रात्रि में पूजा नहीं कर पाते. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अष्टमी तिथि के दौरान शुभ मुहूर्त में दिन में भी पूजा की जा सकती है. इस बार दिन में कुल 5 शुभ मुहूर्त रहेंगे.
जन्माष्टमी की पूजन विधि

जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल का पूजन किया जाता है. अगर आपके घर में लड्डू गोपाल हैं तो उनका पूजन करें. यदि नहीं हैं तो खरीदकर ले आएं. सुबह स्नान आदि करने के बाद लड्डू गोपाल को स्नान कराएं और नए वस्त्र पहनाएं. इसके बाद उनका श्रृंगार करें और भोग लगाएं. जन्माष्टमी के दिन व्रत किया जाता है और रात्रि के समय कृष्ण जन्म के बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है.

No comments:

Post a Comment