BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP: देह व्यापार धंधे का पर्दाफाश,सोशल मीडिया पर लड़कियों की फोटो डालकर फंसाते थे ग्राहक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 4, 2022

MP: देह व्यापार धंधे का पर्दाफाश,सोशल मीडिया पर लड़कियों की फोटो डालकर फंसाते थे ग्राहक




रेवांचल टाईम्स:मध्य प्रदेश के धार जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. धामनोद के होटल में देह व्यापार हो रहा था. पुलिस ने होटल पर छापा मारकर मौके से दो युवतियों और एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. धामनोद थाना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दूधी के राजपूताना होटल में कई दिनों से देह व्यापार किया जा रहा है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार रात घेराबन्दी कर होटल पर दबिश दी. पुलिस को देखकर होटल में मैनेजर के काउंटर पर बैठा व्यक्ति भाग निकला.

पुलिस की रेड में होटल से दो युवतियों समेत तीन पकड़ाए

पुलिस ने होटल की तलाशी लेने का फैसला किया. तलाशी के दौरान एक कमरे से एक युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले. पूछताछ में पता चला कि एजेंट देवेंद्र के माध्यम से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए लोगों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

सोशल मीडिया पर फोटो डालकर किया जाता था सौदा

बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर लड़कियों के फोटो डालकर ग्राहकों को आकर्षित किया जाता था. झांसे में आए ग्राहक से मोटी रकम की वसूली की जाती थी. गौरतलब है कि धार में जिस्मफरोशी की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं. लेकिन पुलिस की कार्यवाही के बावजूद अवैध धंधे पर लगाम नहीं लग पा रही है. सेक्स रैकेट के धंधे में शामिल आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि एजेंट देवेंद्र को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

No comments:

Post a Comment