BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
jabalpur: अग्नि हादसे में फरार डॉ. निशिंत गुप्ता, डॉ. संजय पटेल, डॉ. सुरेश पटैल बने ईनामी आरोपी.... पकडवाने पर पाए 10,000- 10, 000 रूपये....पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने की घोषणा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 4, 2022

jabalpur: अग्नि हादसे में फरार डॉ. निशिंत गुप्ता, डॉ. संजय पटेल, डॉ. सुरेश पटैल बने ईनामी आरोपी.... पकडवाने पर पाए 10,000- 10, 000 रूपये....पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने की घोषणा

 न्यु लाईफ मल्टीस्पेस्लिेटी अस्पताल अग्नि हादसे में दर्ज गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में फरार डॉ. निशिंत गुप्ता, डॉ. संजय पटेल, डॉ. सुरेश पटैल, एवं सीनियर मैनेजर विपिन पाण्डेय की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया 10-10 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित  


                  थाना विजय नगर अंतर्गत  दिनांक 01-08-2022 को न्यु लाईफ मल्टी स्पेस्लिटी अस्पताल में हुये अग्नि हादसे में 8 लोगो की मृत्यु एवं 5 लोगों के घायल होने की घटना में  जांच पर   न्यू लाईफ मल्टीस्पेशिलटी अस्पताल  डायरेक्टर/प्रोपाराईटर डॉ. निशिंत गुप्ता , डॉ. सुरेश पटैल, डॉ. संजय पटेल एवं डॉ. संतोष सोनी तथा सीनियर मैनेजर विपिन पाण्डेय एवं सहायक मैनेजर राम सोनी के विरूद्ध थाना विजय नगर में धारा 304, 308, 34 भादवि  का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

                  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बुहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना  प्रभारी विजय नगर श्रीमति संदीपिका ठाकुर के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच टीमें गठित कर लगायी गयी, गठित टीमों के द्वारा तलाश पतासाजी करते हुये एक आरोपी सहायक मैनेजर राम सोनी पिता महेन्द्र सोनी उम्र 29 वर्ष निवासी रामवार्ड पनागर डॉ. संतोष सोनी उम्र 36 वर्ष निवासी महाराजपुर अधारताल को गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया ।



               प्रकरण के शेष फरार आरोपियो  की गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है किन्तु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। फरार आरोपी 1-डॉ. निशिंत गुप्ता पिता जय मंगल प्रसाद गुप्ता निवासी म.न. 111 शीतलपुरी कालोनी उखरी कोतवाली, 2-डॉ. संजय पटेल निवासी नया पैट्रोलपंप शीतला माई के पास थाना घमापुर, 3- डॉ. सुरेश पटैल पिता जगदीश पटेल उम्र 39 वर्ष निवासी राममंदिर के पास गांधी वार्ड नरसिंहगढ जिला दमोह हाल संजीवनी नगर, 4- सीनियर मैनेजर विपिन पाण्डेय निवासी त्रिमूर्ति नगर गोहलपुर को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी मे सहयोग प्रदान करने वाले को 10000-10000/- दस-दस हजार रूपये)  के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्द्योषणा आज दिनॉक 4-8-2022 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा की गयी है।

No comments:

Post a Comment