पालतू डॉग होने के फायदेयदि आप अपने घर में पालतू डॉग पालते हैं तो इससे व्यक्ति का शरीर भी एक्टिव रहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पालतू को टहलाने और खिलाने में आपकी भी वॉक हो जाती है. ऐसे में शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है.
घर में पालतू डॉग के होने से व्यक्ति तनाव से भी दूर रह सकता है. किसी गलत फैसले या अकेलेपन के कारण लोग चिंता और परेशानी से घिर जाते हैं. ऐसे में यदि डॉग के साथ कुछ वक्त गुजारा जाए तो इससे न केवल चिंता दूर हो सकती है बल्कि तवान को भी दूर किया जा सकता है.
जब हमारे पास कोई पालतू डॉग होता है तो उसे सुबह शाम बाहर ले जानें का एक रूटीन बन जाता है. ऐसे में जब पालतू डॉग के साथ आप भी वो रूटीन फॉलो करते हैं तो आपकी भी कसरत हो जाती है और इससे आप भी हेल्दी रह सकते हैं.
घर में पालतू डॉग के होने से वो आपका एक बेहतर इमोशनल सर्पोटर बन जाता है. डॉग वफादार होने के साथ-साथ एक्टिव भी होते हैं. ऐसे में वे मालिक के मूड को भी समझ जाते हैं. उदहारण के रूप में यदि आप दुखी, खुश, टेंशन आदि में हैं तो वे जल्दी इस इमोशन को समझ जाते हैं. आपके इमोशन को चेंज करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं.

No comments:
Post a Comment