BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आलोंन नदी पार करते समय गहरे पानी में घुसने अधेड़ ने गवाई जान शव की तलाश जारी.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 27, 2022

आलोंन नदी पार करते समय गहरे पानी में घुसने अधेड़ ने गवाई जान शव की तलाश जारी....



रेवांचल टाईम्स - नदी पार करते समय अचानक गहराई में चले जाने के कारण गई जान परिजनों के द्वारा मोके में पहुँच कर पुलिस को सूचना दी वही 16 घंटे बीत गये परिजनों को शव मिलने का इंतजार विकासखंड नैनपुर की ग्राम पंचायत पुतर्रा की पोषक ग्राम खुर्सीपार में मंडला और सिवनी जिले को अलग करती  जिले की अंतिम छोर में बह रही आलोन नदी में एक युवक की डूब जाने की खबर आ रही हैं फिलहाल युवक का शव खबर लिखें जाने तक नही मिला पाया हैं, ग्रामीण एवं उसकी पत्नि के बताये अनुसार घटना यह हैं कि सीताराम करीब के गांव से अपने घर खुर्सीपार आ रहा था तभी नदी पार करते समय गहरे पानी के ओर चले जाने से युवक पानी में डूब गया | घटना लगभग 4 बजे के आसपास की हैं ग्रामीणों ने तुरंत 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पिंडरई पुलिस घटना स्थल पहुंची रात हो जाने कारण शव की खोज करना मुश्किल रहा, पिंडरई चौकी प्रभारी रामटेकेकर ने बताया गया कि सुबह होते ही शव को खोज लिया जायेगा जहाँ मछुआरे एवं नाविको को सूचना दे दी गई हैं | अभी तक 16 घंटे बीत चुके हैं जहाँ शव का मिलना बाकी हैं, नदी के दोनों तरफ ग्रामीणों का जमघट हैं लेकिन शव  को खोज करने नाविक और मछुआरों का पहुंचना बाकी हैं! वही पुलिस के द्वारा शव की तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment