BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छात्रावास अधीक्षक पर छात्राओं ने लगाए आरोप, गाली-गलौज, मारपीट और पति भी करता है ताक झाक, अधीक्षिका को हटाने की मांग सौंपा ज्ञापन.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 29, 2022

छात्रावास अधीक्षक पर छात्राओं ने लगाए आरोप, गाली-गलौज, मारपीट और पति भी करता है ताक झाक, अधीक्षिका को हटाने की मांग सौंपा ज्ञापन....




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहूल्य जिला मंडला के विकास खंड मवई में रमसा छात्रावास में अधीक्षक मेडम ओर मेडम के पति कर करते है परेशान, छात्रावास में मीनू के हिसाब से रोजाना भोजन नहीं दिया जाता है। इसके पहले भी छात्राओं ने अन्य विषयों पर शिकायत कर चुके है। लेकिन जिला प्रशासन और जिम्मदारो ने कानों में जू तक नही रेंगी न ही कोई कार्रवाई की गई।

         आपको बता दे कि इन दिनों शिक्षा विभाग में मनमानी चल रही है, मवई की बालिका रमसा छात्रावास में छात्राओं ने मंडला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए छात्रावास अधीक्षिका को हटाने की मांग के साथ इनके द्वारा किए गए कृत्य की जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही छात्रावास की छात्राओं ने अन्य विषय पर भी शिकायत की है।

         वही ज्ञापन सौंपते हुए छात्राओं ने बताया कि अधीक्षिका के पति छात्राओं के रूम की चेकिंग के बहाने उनके कमरों में आकर ताक झांक करते हैं। अधीक्षिका मैडम को इसकी शिकायत करने पर मैडम बच्चों को डराने, धमकाने के साथ गंदी गंदी गालियां देती हैं। और अशब्दों का प्रयोग करते है 

          छात्राओं के द्वारा अधीक्षिका पर लगे आरोप के बाद मामला मुख्यालय के अधिकारियों के संज्ञान में आया। जिसके बाद रविवार को जिला मुख्यालय से शिक्षा अधिकारी श्रीमति सुनीता बर्बे एवं मुकेश पांडे एडीपीसी मवई बालिका रमसा छात्रावास पहुंचे। यहां मामले की जानकारी लेते हुए छात्रावास अधीक्षिका को छात्रावास से हटा दिया गया है। इस मामले की पूरी जांच की जाएगी। जिसके बाद छात्रावास अधीक्षिका पर कार्रवाई होगी।


इनका कहना है 

       बच्चों के द्वारा इस प्रकार की शिकायत मिल रही है जो कि बहुत निंदनीय है इसमें अवश्य जांच होनी चाहिए। दोषी पाए जाने पर कठोर से कठोर दंड दिया जाना चाहिए। बच्चे हमारे भविष्य हैं, उनके भोजन पर कटौती करना उनके साथ मारपीट करना, भेदभाव करना, ऐसे कृत्य समाज के लिए सही नहीं है।


                            संजू बोरिया, 

                      जनपद सदस्य मवई 


         मुझे इस विषय पर जानकारी प्राप्त हुई है, निष्पक्ष जांच की जायेगी, मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। किसी भी प्रकार भी ढीलाई नहीं की जाएगी, मौक़े जाकर जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।


                           एच एल परते

                 विकासखंड शिक्षा अधिकारी मवई

No comments:

Post a Comment