BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सोमवार के उपाय: मनचाही नौकरी पाने के लिए सोमवार के दिन जरूर अपनाइए ये सरल उपाय, मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 29, 2022

सोमवार के उपाय: मनचाही नौकरी पाने के लिए सोमवार के दिन जरूर अपनाइए ये सरल उपाय, मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद




रेवांचल टाईम्स :हिंदू पंचांग के अनुसार आज सोमवार का दिन है और यह दिन देवो के देव महादेव को समर्पित है. भगवान शिव को सबसे सरल भगवान माना जाता है और कहते हैं कि इनको प्रसन्न करना काफी आसान हैं. यदि जातक सोमवार के दिन विधि-विधान से उनकी पूजा करें तो वह प्रसन्न होकर उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. आमतौर पर सोमवार के दिन कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की इच्छा से और सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से व्रत करती हैं. कहा जाता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा सोमवार के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय भी आपकी मनोकामना पूर्ण करने में मदद कर सकते हैं.
मिलेगी मनचाही नौकरी

अगर आप काफी समय से अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की पाने या नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं और लाख कोशिशों के बावजूद ऐसा संभव नहीं हो पा रहा तो सोमवार के दिन किया गया विशेष उपाय आपकी काम आएगा. सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाएं और वहां शिवलिंग को कच्चा दूध चढाएं. ध्यान रखें कि दूध में कुछ मीठा व चावल के कुछ दाने अवश्य मिलाएं. ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और आपकी मनचाही नौकरी की इच्छा पूर्ण करेंगे.
माता पार्वती को करें प्रसन्न

सोमवार के दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती का भी पूजन किया जाता है. कहते हैं कि माता पार्वती महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्रदान करती हैं. इसलिए सुहागिन महिलाएं उन्हें प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन व्रत करती हैं. यदि कोई कुंवारी कन्या भगवान भोलेनाथ जैसा वर पाना चाहती है तो सोमवार के दिन व्रत करने से उसकी भी इच्छा पूरी होगी.
शिवलिंग पर चढ़ाएं शमी के पत्ते

आमतौर पर शिवलिंग पर दूध, बेल पत्र, धतूरा चढ़ाया जाता है. इसके लिए शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाने का भी विशेष महत्व है. धर्म शास्त्रों के अनुसार बेल पत्र की तरह ही भगवान शिव को शमी के पत्ते भी अतिप्रिय है और इन्हें अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं.

No comments:

Post a Comment