रेवांचल टाईम्स –सिवनी ब्लॉक के ग्राम फुलारा की शासकीय उचित मूल्य की दुकान में हितग्राहियों को उनका पूरा राशन नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान फुलारा के सेल्समैन की मनमानी के चलते उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान महीने में 3-4 दिन ही खुलती है इस कारण गांव के कई लोग राशन लेने से वंचित रह जाते हैं। केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत प्रत्येक कार्ड धारियों को 10 किलो राशन मुफ्त में दिया जाता है जो सेल्समैन के द्वारा उस राशन को नहीं दिया जा रहा है सिर्फ एक महीना 15 दिन का ही राशन दिया जाता है।
समझे कैसे चलता है यह खेल ग्रामीणों की जुबानी
सेल्समैन के द्वारा यहां एक कर्मचारी रख दिया गया है जिसे यदि गल्ला कम मिलने की बात ग्रामीण पूछते हैं तो वह सेल्समैन से बात करो कहता है जिस कर्मचारी को यह पता ही नहीं कि उचित मूल्य की दुकान में कम राशन क्यों दिया जा रहा है उस व्यक्ति से राशन बटवा ना समझ से परे है ग्रामीण तो यहां तक बताते हैं कि हमारे से पीओएस मशीन में अंगूठा लगवा लिया जाता है और हमें किसी प्रकार से लिखकर भी नहीं दिया जाता है कि आप का 15 दिन का या 1 महीने का गला बचा हुआ है जो आपको बाद में मिलेगा हमारे अंगूठे लग जाने के कारण वह गल्ला हमें दोबारा नहीं मिलता और रात के अंधेरे में बोरो से बिक जाता है।
ऐसे होती है कालाबाजारी
उचित मूल्य की दुकान सेल्समैन को समिति प्रबंधक द्वारा कम आवंटन प्राप्त करवाया जाता है। उसके बाद सेल्समैन को यह बोल कर राशन कम दिया जाता है कि अभी पूरा आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है। इसके कारण राशन कम दिया जा रहा है।
उसके बाद अगले महीने हितग्राहियों को समझा दिया जाता है कि अभी पिछला आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है अगर होता है तो हम आपको दे देंगे फिलहाल नया राशन ले जाओ हितग्राही भी सेल्समैन के विश्वास पर सेल्समैन से कुछ नहीं बोलते और राशन ले जाते है। महीने में जो राशन समिति प्रबंधक के पास जमा होता है उसे राशन माफिया गायब कर देते हैं
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया इस पूरे मामले की शिकायत दो व्यक्तियों के द्वारा सीएम हेल्पलाइन 181 पर दर्ज कराई गई है
(1) शिकायतकर्ता गया प्रसाद सनोडिया शिकायत क्रमांक 18717113 है शिकायतकर्ता के द्वारा बताया गया कि राशन कार्ड जमना बाई पति राम नाथ सनोडिया के नाम से है परिवार आईडी क्रमांक28537451है 24 दिन का कम राशन दिया गया
(2) शिकायतकर्ता मनीष श्रीवास के द्वारा बताया गया कि दुकान फुलारा पर स्थित है दुकानदार का नाम रामकुमार बघेल है आवेदक का कहना है कि आवेदक के पूरे गांव में राशन दुकानदार के द्वारा केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत मिलने वाला राशन आधा दिया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अभी तक का कहना है कि सेल्समैन दुकान पर नहीं आता है और प्राइवेट कर्मचारियों के द्वारा राशन वितरित किया जाता है और राशन पर हेरा फेरी की जाती है सेल्समैन के ऊपर उचित कार्यवाही करने की आवेदक के द्वारा मांग की गई।
इनका कहना है।
ग्रामीणों के द्वारा गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। ऊपर से ही कम दाना मिला है तो कम दिया जा रहा है। जिसको जहां शिकायत करना है करे मेरे पास सभी के दस्तावेज है।
रामकुमार बघेल
सेल्समैन फुलारा
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment