दैनिक रेवांचल टाईम्स - चौरई नव निर्वाचित परिषद का शपथ ग्रहण समारोह:भाजपा के 9 पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण , अध्यक्ष बोली हर वार्ड के विकास की जिम्मेदारी अब मेरी चौरई के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यम परिसर में बुधवार को नव निर्वाचित परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस शपथ ग्रहण समारोह का भाजपा के 9 पार्षदों ने किया है। इधर नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शरद जैन उपाध्यक्ष सिरपत नायक सहित भाजपा के पार्षद धर्मेंद्र जैन,नीलू निर्मलकार, अनसुईया सोनी, सरिता वर्मा, सुरेन्द्र सोनी कुलदीप उइके, महेन्द्र वर्मा ने शपथ ग्रहण की है।शपथ ग्रहण के अवसर पर अध्यक्ष ने कहा है कि वे चौरई की जल समस्या का निराकरण करेंगी। वहीं वार्ड-वार्ड जाकर लोगों की समस्या पूछ कर उन्हें हल करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि जो पेंच नदी से अभी गंदा पानी आ रहा है, उसे रोकने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। बता दें कि तहसीलदार महेश अग्रवाल ने अध्यक्ष व सभी पार्षदों को शपथ दिलवाया। इसके पहले कन्या परिसर मे ससंस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विवक बंटी साहू, रमेश पोफली, पूर्व विधायक रमेश दुबे,चाँद नगर पालिका अध्यक्ष दानसिंह पटेल,बिछुआ से गोलू नगरे, सहित अन्य लोग शामिल हुए।
Thursday, August 18, 2022
भाजपा ने किया भव्य शपथ ग्रहण समारोह...
Tags
# balaghat
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
balaghat,
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment