जबलपुर। गढ़ा के शारदा चौक में आज गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि युवक का पत्नी से जमकर विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक ने मौत का रास्ता अख्तियार कर लिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुनील पिता पंकज पटैल 34 साल शारदा चौक का निवासी था। बताया जा रहा है कि पत्नी और पत्नी में घरेलु बातों को लेकर जमकर विवाद होता था। देर रात भी दोनों में जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने घर में गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस जांच जारी है।

No comments:
Post a Comment