BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरकार ने पेट में मारी लात, कई बार मांग करने के बाद भी नहीं बनी बात... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 1, 2022

सरकार ने पेट में मारी लात, कई बार मांग करने के बाद भी नहीं बनी बात...


रेवांचल टाईम्स - मंडला केन्द्र सरकार द्वारा निरक्षरों को साक्षर करने की योजना के अन्तर्गत साक्षर भारत मिशन का संचालन किया जा रहा था अचानक इस योजना को बंद कर दिया गया है जिसकी वजह से लगभग एक साल से ज्यादा समय से साक्षर भारत मिशन के संविदा प्रेरकों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा साक्षरता की नई या पुरानी कोई भी योजना शुरू भी नहीं किया गया है और न ही संविदा प्रेरकों को पुनः काम पर लगाया जा रहा है। बिना लिखित आदेश के प्रेरकों को हटा दिया गया है या कोई काम नहीं सौंपा जा रहा है। मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार विधानसभा चुनाव के पूर्व साक्षर भारत मिशन के संविदा प्रेरकों की सेवा बहाली व नियमितिकरण का वादा किया था अभी तक नियमितिकरण का वादा मध्यप्रदेश सरकार का वादा पूरा नहीं किया जा रहा है। कुल मिलाकर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रेरकों के साथ उपेक्षा का व्यवहार किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के मंडला जिला सहित पूरे भारत में संविदा प्रेरक आक्रोश में हैं लगातार केन्द्र व राज्य सरकारों से पुनः काम सौंपने की मांग कर रहे हैं और नियमितिकरण की आस लगाए हुए हैं। इनके द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार से मांग तो की जा रही है लेकिन इनकी मांगों पर ध्यान नहीं देना इनके अनुसार सरासर अन्याय है। साक्षर भारत मिशन के सभी संविदा प्रेरक भी भाजपा व कांग्रेस दोनों को सबक सिखाने के लिए तैयारी कर रहे हैं।  नियमितिकरण का आदेश मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी नहीं किया जाता है एवं केन्द्र सरकार में द्वारा इन्हें पुनः काम नहीं दिया जाता है  दोनों सरकारों द्वारा इनकी मांग पूरी करने की परिणामकारी कार्यवाही किये जाने की मांग प्रेरकों द्वारा की गई है।

No comments:

Post a Comment