BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आखिर अनुदान कब देगी सरकार? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 1, 2022

आखिर अनुदान कब देगी सरकार?




रेवांचल टाईम्स - मंडला म.प्र. के आदिवसी बाहुल्य जिला मण्डला में केन्द्र व राज्य सरकार के अनुदान पर राष्ट्रीय शिशु गृह पालना केन्द्र का संचालन पूर्व में भारतीय आदिम जाति सेवक संघ नई दिल्ली के प्रांतीय शाखा महाराजपुर द्वारा किया जा रहा था। इस संस्था द्वारा शिशु पालना केन्द्रों का संचालन करने वाली मुख्य सेविकाओं व सहायिकाओं को कई वर्षो से लम्बित भुगतान नहीं दिया जा रहा है। संस्था का कहना है कि  केन्द्र सरकार द्वारा अनुदान की राशि नहीं दी गई इसलिए लम्बित भुगतान नहीं किया जा सका है। इसी तरह का कहना भारतीय आदिम जाति सेवक संघ नई दिल्ली की प्रांतीय शाखा महाराजपुर के बाद ग्राम विकास युवा मण्डल सहित कई संस्थाओं द्वारा कहा जा रहा है कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनुदान की राशि नहीं दी जा रही है इसलिए लम्बित भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस सम्बंध में लगातार शासन प्रशासन से मांग की जा रही है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार द्वारा सिर्फ जांच कराई जा रही है अनुदान की राशि नहीं दी जा रही है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि मंडला जिले में महिला बाल विकास द्वारा राष्ट्रीय शिशु गृह पालना केन्द्रों की जांच कई बार की जा रही है इस बार जैसे तैसे जांच पूरी तो कर ली गई है इसके बाद भी भुगतान दिलाने की कार्यवाही शासन प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा नहीं की जा रही है। शिशु पालना केन्द्र की मुख्य बाल सेविकाओं और सहायिकाओं ने मांग की गई है कि बार-बार जांच न की जाये वेतन व पोषण आहार की राशि शीघ्र ही इनके खाते में जमा की जाये।

No comments:

Post a Comment