रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय श्री जितेंद्र कुमार शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा एवं श्रीमती सविता ओगले, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा एवम अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति चौरई श्री शरद कुमार गुप्त जी के मार्गदर्शन में आज तहसील विधिक सेवा समिति चौरई द्वारा ग्राम पंचायत राजलवाड़ी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश श्री शरद कुमार गुप्त द्वारा ग्रामीण जनो को नालसा (आदिवासियों का संरक्षण एवम उनके प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना )2015 के संबंध में जानकारी दी गई एवम आगामी नेशनल लोक अदालत के बारे में भी जानकारी देकर लोक अदालत में समझौते की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।एवम लोक अदालत के पैंपलेट्स वितरित करवाए गए।वहां उपस्थित ग्रामीणजनों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया । वहां उपस्थित लोगों के द्वारा अपनी समस्याएं बताई गई जिसके संबंध में न्यायाधीशों द्वारा तहसील विधिक सेवा समिति चौरई में आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी गई एवम आवेदन में उल्लेखित समस्याओं का अपने स्तर से निराकरण हेतु लोगो को आश्वस्त किया गया। न्यायाधीशों द्वारा ग्रामपंचायत भवन के पास स्थित स्कूल का निरीक्षण भी किया गया। अंत में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर पौधे रोपित किए गए। उक्त शिविर मे न्यायाधीश रूपेंद्र सिंह मडावी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चौरई, रामप्रसाद सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चौरई, ग्रामपंचायत सचिव, रोजगार सहायक , ग्रामीण जन उपस्थित रहे। उक्त शिविर के माध्यम से लगभग 150 महिला एवम पुरुष लाभान्वित हुए।
Wednesday, August 3, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
राजलवाड़ी ग्रामपंचायत में हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन...
राजलवाड़ी ग्रामपंचायत में हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

.jpeg)
No comments:
Post a Comment