BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक और भ्रष्ट अधिकारी चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को 11000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 3, 2022

एक और भ्रष्ट अधिकारी चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को 11000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा..



रेवांचल टाईम्स – आये दिन भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की जा रही है फिर भी भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी सबक नही ले रहे है बिना भय के खुले आम काम के बदले रिश्वत की माँग करते है और पूरे जिंदगी को बर्बाद कर रहे है।

           आज फिर एक भ्रस्ट अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की गिरफ्त में आ गया, जानकारी के अनुसार विकासखंड बरघाट अंतर्गत गांव धारनाकला में लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान से जमीन नामांतरण के नाम पर पटवारी पैसा मांग रहा था। पीड़ित किसान पूनाराम पटले निवासी गोंडेगांव ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त से की थी। जिस पर बुधवार को लोकायुक्त टीम ने घेराबंदी कर आज पटवारी के निजी ऑफिस में पटवारी अनूप मिश्रा को 11 हजार रुपए की राशि लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा है।


लोकायुक्त टीम से निरीक्षक स्वप्निल दास ने बताया कि आज दिनांक 03/08/2022 को लोकायुक्त टीम जबलपुर के द्वारा ग्राम धारणा तहसील बरघाट जिला सिवनी में आरोपी पटवारी अनूप मिश्रा को 11000 रुपए रिश्वत लेते हुए उसके ग्राम धारणा स्थित प्राइवेट कार्यालय कक्ष मैं रंगे हाथों पकड़ा गया प्रार्थी पूनाराम पटले निवासी ग्राम गोंडागांव तहसील बरघाट जिला सिवनी से उसकी बड़ी मां देवला बाई का मृत्यु प्रमाण पत्र वापस करने तथा प्रार्थी की 67 आरे जमीन जोके प्रार्थी के बड़े भाई निरंजन पटले के नाम चल गई थी उक्त जमीन से नाम हटाने वाह जमीन की रजिस्ट्री करने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी दल में निरीक्षक स्वप्निल दास भूपेंद्र दीवान वा अन्य सदस्य शामिल थे।

No comments:

Post a Comment