BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 3, 2022

हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना...


रेवांचल टाईम्स –''आजादी के अमृत महोत्सव" अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन करते हुए 13 से 15 अगस्त के मध्य संपूर्ण देश में "हर घर तिरंगा अभियान" आयोजित किया जा रहा हैं। अभियान अंतर्गत हर घर, प्रतिष्ठान में झंडा फहराने के लिए जनप्रतिनिधियों,  गणमान्य नागरिकों,  सामाजिक स्वयं सेवी संगठनों एवं शासकीय अधिकारियों/ कर्मचारियों तथा आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही हैं। हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक जिलेंवासियों को जोड़ने के लिए कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत पार्थ जयसवाल भी उपस्थित रहे।


      इसी तरह जिलें में  आजीविका मिशन की महिला स्वसहायता समूह की दीदियों द्वारा तिरंगे झंडे तैयार किये गए हैं। जिन्हें मात्र 25 रुपये की दर में आमजनों को उपलब्ध कराया जा रहा हैं। समूह की दीदियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में लगाये गए स्टॉल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जैसवाल द्वारा तिरंगा झण्डा क्रय किया गया। इसके साथ ही साथ अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा अपने घरों में लगाने के लिए झंडे खरीदे गए। साथ ही गांधी भवन चौक में भी समूह की महिलाओं द्वारा आमजनों के वाहनों पर निशुल्क हर घर तिरंगा अभियान का स्टीकर तथा निर्धारित दर पर झंडा उपलब्ध कराया गया

No comments:

Post a Comment