BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
13 अगस्त को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 3, 2022

13 अगस्त को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन...


रेवांचल टाईम्स – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मनोज कुमार श्रीवास्तव प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के कुशल मार्गदर्शन में जिला न्यायालय सिवनी, तहसील न्यायालय लखनादौन एवं व्यवहार न्यायालय घंसौर में आगामी दिनांक 13 अगस्त 2022 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। विकास शर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिवनी ने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत में प्री-लीटिगेशन के अंतर्गत धारा 138 एन.आई.एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रम विवाद, विद्युत एवं जल कर (गैर समझौता योग्य प्रकरणों को छोड़कर), बीएसएनएल एवं अन्य समझौतें योग्य प्रकरण तथा न्यायालय में लंबित आपराधिक, पारिवारिक तथा सिविल प्रकृति के प्रकरण, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण, वैवाहिक विवाद प्रकरण, भूअर्जन विवाद प्रकरण,  सर्विस मैटर्स, रेवेन्यू प्रकरण एवं अन्य सिविल प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। नैशनल लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में भी राजीनामा के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment