मण्डला 23 अगस्त 2022
प्रदेश में नशीले पदार्थों तथा शराब के सेवन से नशामुक्ति
के लिए सतत ’’नशामुक्ति अभियान’’ के सक्रिय
करने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह के अनुमोदनानुसार समिति का गठन किया गया है।
अनुविभाग स्तर पर गठित इस समिति में संबंधित एसडीएम अध्यक्ष होंगे। समिति में
संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अनुविभागीय अधिकारी वन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, तहसीलदार, खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी
तथा समस्त समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

No comments:
Post a Comment