मण्डला 10 अगस्त 2022
आजादी के 75वे वर्षगांठ को मनाने के
लिए अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ’हर घर तिरंगा’ अभियान की जागरूकता के लिए 10 अगस्त को बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली का प्रारंभ कलेक्ट्रेट से
हुआ। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली
में भाग लेने वाले बाइक सवारों ने अपनी बाइक पर तिरंगा झंडा लगाकर जिले के प्रमुख
मार्गों पर भ्रमण किया। बाईक सवारों ने भारत माता की जय के नारों से ’हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए जागरूकता
प्रसारित की। यह रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर रपटा घाट, रेलवे स्टेशन, झूलापुल, हाईवे, मधुरम बिंझिया, रानी रामगढ
स्कूल होते हुए वापस स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न हुई। बाइक रैली प्रांरभ होने के
पूर्व राष्ट्रगान गाया गया।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment