मण्डला 10 अगस्त 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल स्टेडियम ग्राउंड मंडला
में आयोजित कार्यक्रम के सफल आयोजन, सत्कार तथा कानून व्यवस्था
बनाए रखने के लिए समारोह स्थल में अधिकारियों की ड्यूटी आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के तहत मुख्य समारोह स्थल स्टेडियम ग्राउंड के गेट में उपस्थित रहकर
मुख्य अतिथि को समारोह स्थल पर सुरक्षित ले जाना एवं कार्यक्रम उपरांत उनके वाहन
तक ले जाने के लिए अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मीना मसराम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, मीसाबंदिया, जन प्रतिनिधियों, आमंत्रित अतिथियों एवं गणमान्य
नागरिकों को समारोह स्थल तक पहुंचाना एवं बैठाना तथा व्हीआईपी गैलरी की बैठक
व्यवस्था के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी पुष्पेन्द्र अहके, महिला अतिथियों एवं महिला दीर्घा की बैठक व्यवस्था के लिए प्रभारी जिला महिला
एवं बाल विकास अधिकारी श्वेता जाधव, पत्रकारों की बैठक
व्यवस्था के लिए जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, मुख्य समारोह स्थल स्टेडियम ग्राउंड के गेट क्रं.-2 पर उपस्थित रहकर आगंतुकों को समारोह स्थल पर उनकी बैठक व्यवस्था से अवगत
कराना तथा पर्याप्त पर्यवेक्षण रखने के लिए जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी मंडला, जिला खनिज अधिकारी मंडला से पुरूस्कार सामग्री प्राप्त कर वितरण के लिए
प्रस्तुत करने के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एवं सहा.आयु.आदि.वि.
मंडला तथा खनिज अधिकारी मंडला, कलेक्ट्रेट परिसर में
आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था के लिए
अनुविभागीय दंडाधिकारी पुष्पेन्द्र अहके की ड्यूटी लगाई गई है।

No comments:
Post a Comment