BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 10, 2022

नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

 



 

मण्डला 10 अगस्त 2022

            10 अगस्त को नगरीय निकाय के निर्वाचन के संबंध में वार्डों के आरक्षण से संबंधित जिले के सभी नगरीय निकायों की आरक्षण कार्यवाही संपन्न की गई। जिला योजना भवन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आरक्षण प्रक्रिया के संबंध में सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को संबंधित प्रावधानों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। जिला योजना भवन में नगरपालिका मंडला के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई। कलेक्टर हर्षिका सिंह की उपस्थति में नगरपालिका मंडला के अलग-अलग वार्डों के आरक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला पुष्पेंद्र अहके, राजस्व अधिकारी, नगरपालिका के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment