दैनिक रेवांचल टाइम्स - मवई,दिनांक 29 अगस्त 2022 दिवस सोमवार को महाविद्यालय मवई में कार्यशाला आयोजित की गई 'जिसमें आधार कार्ड को मतदाता परिचय पत्र से लिंक कराने के विषय में जानकारी दी गई ।जिसमें यह बताया गया कि आधार कार्ड लिंक करने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करना है । जिन छात्र-छात्राओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ पाया है वह अपना नाम बीएलओ से संपर्क कर जुड़वा सकते हैं |
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वंदना उरकुड़े ,स्वामी दयानंद प्रजापति नोडल अधिकारी डॉ - सत्यनारायण मालवीय सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment