दैनिक रेवांचल टाइम्स -मवई , दिनांक 28 अगस्त 2022 'दिवस -सोमवार मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया ।शासकीय महाविद्यालय मवई से स्तर की खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया ।
मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी मवई श्री संतोष सिसोदिया जी एवं ए एस आई मरावी जी उपस्थित रहे ।संभाग स्तरीय कबड्डी महिला प्रतियोगिता में दीपिका मरावी एवं रंजना धुर्वे को शील्ड एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया |इसी तरह संभाग स्तरीय क्रिकेट में हेमंत धुर्वे 'एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार ' अमित आर्मो र्सूर्यकांत सरोते संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सचिन मरावी रविंद्र उईके 'राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता महाविद्यालय मवई से सतीश विश्वकर्मा को ट्रैक सूट एवं सभी खिलाड़ियों को थाना प्रभारी महोदय सिसोदिया जी द्वारा प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी - श्रीमती वंदना उरकुड़े एवं क्रीड़ा अधिकारी - आशीष चतुर्वेदी द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया ।स्वामी दयानंद प्रजापति जी उपस्थित रहे ।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment