BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात हुए जख्मी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 29, 2022

स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात हुए जख्मी




रेवांचल टाईम्स :मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित खजरी बायपास पर उस वक्त चीख पुकार मच गई. जब बच्चों को लेकर आ रही स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्होने स्कूली बच्चों को बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को उपचार के लिए नजदीक के संजीवनी अस्पताल पहुंचाया. जहां पर दो बच्चों के शरीर पर गंभीर चोटें आने कुछ देर के लिए भरती कर लिया गया था. खबर मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

पुलिस के अनुसार ग्राम गुर्दा अमन नगर स्थित ब्लेसिंग किड्स पब्लिक स्कूल की बस का चालक आज सुबह 8.30 बजे के लगभग आसपास क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल के लिए रवाना हुआ. जब वह खजरी बायपास से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान एक साइकल सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने तेजी से ब्रेक मारा. ब्रेक लगाए जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर लहराते हुए खेत में जाकर पलट गई. बस के पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई. वहीं राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग भी पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को सूचना देते हुए बच्चों को बाहर निकाला. सभी बच्चों के शरीर पर चोटा आने के कारण संजीवनी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर दो बच्चों के शरीर पर गंभीर चोट आने के कारण कुछ देर के लिए भरती कर लिया गया था. घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पहुंच गए थे. जिन्होने पूछताछ के बाद धारा 279, 337 भादवि एंव 184 मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है.

No comments:

Post a Comment