कलेक्टर ने की पंचायत
प्रतिनिधियों से बात
मण्डला 10 अगस्त 2022
’हर घर तिरंगा’ अभियान की
जानकारी देने तथा इस अभियान में सक्रियता से जुड़ने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य
में स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार 13-15 अगस्त के बीच सभी घरों, शासकीय, अशासकीय संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों
आदि में तिरंगा झंडा लगाया जाएगा या फहराया जाएगा। श्रीमती सिंह ने सभी पंचायत
प्रतिनिधियों से अपील की है कि सभी अपने क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से अभियान का
हिस्सा बनें तथा आजादी के 75वे वर्ष के उपलक्ष्य में
मनाए जा रहे इस स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप से मनाने में सहयोग करें। उन्होने कहा
कि सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की जनता को ज्यादा से ज््यादा अभियान की जानकारी
दें तथा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।
कलेक्टर ने कहा कि 15 अगस्त तक सभी जनप्रतिनिधि घर-घर जाकर सभी को अपने घरों पर झंडा लगाने के लिए
प्रेरित करें। उन्होंने बैठक में जिला प्रशासन द्वारा ’हर घर तिरंगा’ अभियान की जागरुकता के लिए 12 अगस्त को आयोजित की जा रही महारैली की जानकारी दी। इसी प्रकार 13 अगस्त को घर-घर झंडा वितरण तथा 14 अगस्त की
रात्रि 11-12 तक स्वतंत्रता प्रकाश रैली एवं आतिशबाजी के कार्यक्रम से
संबंधित जानकारी भी दी। कलेक्टर ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र को
यथासंभव तिरंगा थीम पर सजाएं तथा राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का उपयोग कर महत्वपूर्ण
गली, चौराहे, संस्थानों, इमारतों को आकर्षक रूप से सजाएं। इसके पूर्व कलेक्टर ने सभी पंचायत
प्रतिनिधियों को उनके नवीन कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

No comments:
Post a Comment