BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक नारायण पट्टा एवं ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन और दी चेतावनी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 10, 2022

अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक नारायण पट्टा एवं ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन और दी चेतावनी



रेवांचल टाइम्स - आज दिनांक 10/08/2022 को ग्राम सिझौरा में स्थित विद्युत वितरण केंद्र में क्षेत्र के विधायक  नारायण सिंह पट्टा अपने समर्थकों सहित पहुंचे और अधिकारियों को  बिजली की व्यवस्था में सुधार करने को कहा एवं क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती मवई ब्लॉक मुख्यालय में विगत 4 दिनों से बिजली का न होने और वनांचल क्षेत्र मोतीनाला से जुड़े तमाम ग्रामों में लगातार विद्युत आपूर्ति बंद होने से क्षेत्र वासियों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है साथ ही स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में बाधा उत्पन्न हो रही है एवं बरसात के मौसम के कारण सर्पदंश का भी खतरा निरंतर बना हुआ है जिससे जान-माल का नुकसान भी हो सकता है इस समस्या को लेकर विधायक की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमें अधिकारियों को 1 सप्ताह के अंदर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा गया एवं दुरुस्त न होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

ये रहे उपस्थित

जनपद सदस्य प्रेम सिंह मरावी, शिवचरण चौधरी युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास साहू गणेश धुर्वे बालगोविंद साहू इमरान खान ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस अवधेश ठाकुर, दीपक भलावी, विनोद यादव, लक्ष्मण मसराम,कृष्णा वल्के,  डेविड कुशराम,दक्षराय, मूलचंद धूमकेती सुकलाल यादव चरण यादव दुर्गेश धुर्वे नागेश्वर मरावी राहुल राज उइके भद्दे लाल मरकाम विजय मरावी नवल सिंह नरेंद्र यादव कमल मरावी सचिन धुर्वे डेविड कुशराम धनेश्वर संत लवली यादव राहुल धुर्वे नरेंद्र भंवरे, इतवारी साहू, राजेश साहू जग्गू और भी सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment