BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रोज नाश्ते में इस तरह खाएं रात की बची हुई रोटी, इसके अद्भुत फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 7, 2022

रोज नाश्ते में इस तरह खाएं रात की बची हुई रोटी, इसके अद्भुत फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!




रेवांचल टाईम्स:पहले लोग घरेलू नुस्खों से कई तरह की बीमारियों का इलाज कर लेते थे। हालांकि आजकल लोग घरेलू नुस्खों में कम यकीन रखते हैं। बता दें कि हमारी रसोई में बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जिनसे छोटी छोटी परेशानियों का इलाज घर पर ही किया जा सकता है। आज हम आपको ऐसा ही एक नुस्खा बासी रोटी का बताने जा रहा है. हालांकि आपने अक्सर सुना होगा कि रात को बचा हुआ खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है, लेकिन आप बिना किसी डर से बासी रोटी खा सकते है।

नाश्ते में बासी रोटी खाने के कई फायदे
रिपोर्ट के अनुसार, रात की बची हुई रोटी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। जिसकी वजह से खाने को पचाने में आसानी होती है। ऐसे में रोज सुबह बासी रोटी को दूध के साथ खाने से शरीर के कई सारे रोगों में फायदा मिलता है। जानते हैं कि बासी रोटी खाने से कौन-कौन सी बीमारियों में फायदे मिलते हैं और इसका सेवन किस तरह से किया जाना चाहिए।

डायबिटीज में मिलेगा फायदा

डायबिटीज के मरीजों के लिए बासी रोटी बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। इससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। इसके लिए रोज सुबह फीके दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करें। दरअसल, बासी रोटी में फाइबर प्रचूर मात्रा में होता है, जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर-
अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो बासी रोटी से इसमें भी फायदा मिलेगा। ठंडे दूध में बासी रोटी को 10 मिनट कर भिगोकर रखे दें। इसके बाद दूध में भिगी हुई रोटी को सुबह नाश्ते में खाएं। अगर आप मीठा खाना चाहते हैं तो इसमें चीनी भी मिला के खा सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदा मिलता है। साथ ही यदि आप गर्मियों में ऐसा करेंगे तो आपके शरीर का तापमान भी सही रहता है।

पेट दर्द-
पेट से जुड़ी समस्या है तो बासी रोटी को खा सकते ह।ै. दरअसल इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जबकि इसमें सोडियम कम होता है। यही कारण होते हैं कि बासी रोटी पाचन के लिए अच्छी होती हैं और खून में शुगर की मात्रा को भी कम करती है।

No comments:

Post a Comment