BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गरुड़ पुराण: स्त्री हो या पुरुष कभी भी न करें इन 4 लोगों पर भरोसा, साबित हो सकते हैं खतरनाक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 7, 2022

गरुड़ पुराण: स्त्री हो या पुरुष कभी भी न करें इन 4 लोगों पर भरोसा, साबित हो सकते हैं खतरनाक

 


रेवांचल टाईम्स :अगले और पिछले जन्‍म के बारे में जानने की उत्‍सुकता अधिकांश लोगों में होती है. इसे जानने के कुछ तरीके धर्म-पुराणों में बताए भी गए हैं. महापुराण गरुड़ पुराण की ही बात करें तो इसमें मनुष्‍य के हर कर्म का लेखा-जोखा दिया गया है जो न केवल उसके पाप-पुण्‍य का निर्धारण करते हैं, बल्कि मरने के बाद मिलने वाली सजा और अगले जन्‍म की योनि तक के बारे में बताते हैं. स्वर्ग और नर्क की बातों का जिक्र गरुड़ पुराण में भी किया गया है. गरुड़ पुराण में जीवन-मृत्यु और मृत्यु के बाद तक की स्थितियों के बारे में बताया गया है.

1. शासन से संबंधित व्यक्ति 

गरुड़ पुराण के मुताबिक कभी भी शासन संबंधी व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए यानी अपने से ऊंचें पद पर बैठे लोगों पर पूरी तरह से भरोसा करने से बचना चाहिए। इन लोगों से कभी भी अपनी गुप्त बातें नहीं बताना चाहिए। क्योंकि आने वाले समय पर वह अपने हित के लिए आपकी बातों का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसलिए डर से जीने से अच्छा है कि कोई भी बात उनको न बताएं। 

2. आग

आग के ऊपर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि किसी भी पल वह एक चिंगारी से भयानक रूप ले सकती हैं। जिससे जान और माल दोनों का नुकसान हो सकता है। इसलिए सही समय पर आग पर काबू पाना बहुत ही जरूरी है.

3. सांप

सांप जहरीला हो या न हो लेकिन उससे हमेशा बचकर रहना चाहिए। क्योंकि वह आपकी मौंत का कारण बन सकता है। इसीलिए आपको कहीं भी सांप दिखाई दें तो उससे तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।

4. दुश्मन का नौकर

हम कई ऐसी कहानी या किस्से सुनते आए हैं कि कैसे एक शत्रु अपने नौकर का इस्तेमाल करके किसी को भी बर्बाद कर देता है। ऐसे में अगर आप भी किसी दुश्मन के नौकर पर भरोसा कर लेंगे तो वह आपके हर राज़ को जान लेगा। जिसे वह अपने मालिक को बताकर आपका अहित कर सकता है।

(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं,रेवांचल टाईम्स  इसकी पृष्टी नहीं करता है.)

No comments:

Post a Comment