BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
देश के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी, जानें क्या है मौसम का हाल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 7, 2022

देश के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी, जानें क्या है मौसम का हाल



रेवांचल टाईम्स: देश के कई हिस्सों में बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 7, 8 और 9 अगस्त को पश्चिम और मध्य भारत में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। लगातार भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पूरे मध्य और पश्चिम भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। 

किन राज्यों में होगी बारिश 

महाराष्ट्र, बंगाल, ओडिसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल व राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश हो सकती है। यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है। बिहार में कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।

कहां-कहां होगी भारी बारिश 

मौसम विभाग के रिपोर्ट में तेलंगाना में 8 और 9 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की बात बताई गई है। वहीं, 7 से 9 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में हल्की बारिश होने की संभावना है। 8 से 9 अगस्त को मध्य प्रदेश और सौराष्ट्र और कच्छ में भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 7 और 9 अगस्त के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 5, 7 तथा गुजरात में 9 अगस्त को और 9 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और घाट क्षेत्रों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 8 और 9 अगस्त के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


No comments:

Post a Comment