रेवांचल टाईम्स –शिक्षक संतोष दुबे के घर पर रविवार सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने घर का पूरा सामान बिखेर कर रख दिया। चोरी कितनी हुई है फिलहाल इसकी जानकारी परिजनों के आने के बाद ही पता चल सकेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर सलिल त्रिवेदी के निवास व क्लीनिक के पीछे निवासरत शिक्षक संतोष दुबे पत्नी मधु व बच्चे तीर्थ यात्रा में उज्जैन गए हुए हैं। वही रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने संतोष दुबे के घर के दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी के लॉक तोड़ा। जहां वहां रखे नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए हैं। चोरों ने घर का सामान भी बिखेर दिया है। इस मामले की शिकायत भैरोगंज निवासी रमेश पाठक ने कोतवाली पुलिस में दी है।

No comments:
Post a Comment