रेवांचल टाईम्स - मंडला सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव के परम प्रिय मास श्रावण में प्रतिवर्षानुसार हिंदू सेवा परिषद् भगवा कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया है. सर्वप्रथम हिंदू सेवा परिषद् के सदस्यों के द्वारा रिपटा घाट में मां नर्मदा का पूजन पू्ज्य संत सच्चिदानंद जी महाराज के सान्निध्य में किया गया तत्पश्चात कांवड़ में नर्मदा जल भरकर ढोल ढमाकों, हर हर महादेव, बम बम भोले, जय जय श्री राम आदि जयघोषों के साथ यात्रा का आरंभ हुआ. इस यात्रा की विशेषता यह थी कि इसमें कांवड़ियों ने एक हाथ में कांवड़ और दूसरे हाथ में सामाजिक संदेश लिखी तख्तियां भी रखे हुए थे जिनमें हर घर तिरंगा, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, रक्तदान, बेटी पढ़ाओ, कश्मीरी हिन्दुओं का पुनर्स्थापन हो, बॉलिवुड के माध्यम से हिंदू देवी-देवताओं के हो रहे अपमान पर रोक,यातायात नियमों के पालन आदि से संबंधित संदेश लिखे हुए थे.जिनके साथ कांवड़ यात्रा के माध्यम से नगर में भ्रमण करते हुए सामाजिक संदेश दिये गये और अंत में किले वार्ड स्थित व्यास नारायण मंदिर में भगवान शिव का पूरे विधि-विधान से अभिषेक किया गया और राष्ट्र की उन्नति की कामना की गई. कांवड़ यात्रा में हिंदू सेवा परिषद् जिलाध्यक्ष डॉ.संतोष कछवाहा,प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष ब्रजेश सिहोसे,मठ मंदिर संरक्षण प्रमुख दुर्गेश गिरी गोस्वामी,संपर्क प्रमुख राकेश पाटिल,गौ सेवा प्रमुख शिव सिसोदिया, दिनेश बर्मन, राहुल,सोनू नामदेव, नर्वदे, पुष्प राज, सतीश, भागचंद,प्रशांत, जगन्नाथ,दुलीचंद सहित बड़ी संख्या में हिंदू सेवा परिषद् के सदस्यों की उपस्थिति रही.
Monday, August 1, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
सामाजिक संदेशों के साथ निकली हिंदू सेवा परिषद् की भगवा कांवड़ यात्रा,रिपटा धाम से व्यास नारायण मंदिर में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक....
सामाजिक संदेशों के साथ निकली हिंदू सेवा परिषद् की भगवा कांवड़ यात्रा,रिपटा धाम से व्यास नारायण मंदिर में हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक....
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper




No comments:
Post a Comment