BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आम आदमी पार्टी का दूरस्थ गांवों में भी बढ़ रहा है जनाधार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 12, 2022

आम आदमी पार्टी का दूरस्थ गांवों में भी बढ़ रहा है जनाधार...




अमझर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने ली आम आदमी पार्टी की एक साथ सदस्यता

                

रेवांचल टाइम्स :मंडला के मोहगांव विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले अमझर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने  आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेकर हर एक को भी सदस्यता लेने की अपील की है।

        आम आदमी पार्टी मंडला जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार ने बताया है,कि मोहगांव विकासखण्ड के दूरस्थ गांव अमझर निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार 12 अगस्त  रक्षाबंधन कजलियां के अवसर पर आम आदमी पार्टी की  सदस्यता दर्जनों ग्रामीणों ने एक साथ ली है।सदस्यता लेने के पीछे ग्रामीणों ने कहा,कि बीजेपी-कांग्रेस की सरकार समाज और देश का विकास नहीं कर सकती।गांवों के स्कूलों को खुले जून जुलाई के दो महीने निकल जाते हैं पर शिक्षकों का इंतजाम नहीं हो पाता है।जिसके कारण पढ़ाई  में बच्चे बहुत ज्यादा पिछड़ते जा रहे हैं।इस तरह गांवों के अस्पतालों में भी पर्याप्त दवाएं नहीं रहती हैं,पर्याप्त डॉक्टर नहीं होते हैं न ही पर्याप्त जांच मशीनें हैं।जिसके कारण छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज कराने बड़े-बड़े शहरों की ओर जाना मजबूरी पड़ जाती है।जो गरीबों के लिए संभव नहीं होता है।सरकारों की और भी  अन्य ऐसी योजनाएं हैं,जिनसे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सुरक्षित नहीं है। रोज-रोज बढ़ती मंहगाई के कारण जनता आधा पेट सोने के लिए मजबूर होते जा रही है।मजदूरों को ढूंढे काम नहीं मिल पाता है। खेती- किसानी घाटे का सौदा बनता जा रहा है। कुल मिलाकर यूं कहें,कि अमीर और अधिक अमीर और गरीब और अधिक गरीब बनता जा रहा है।जिस स्थिति पर अभी की सरकार काबू नहीं पा रही है। ग्रामीणों ने यह भी कहा,कि केजरीवाल के राष्ट्रीय नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार जब से दिल्ली में बनी है तब से दिल्ली की जनता की बुनियादी सुविधाएं बढ़ी हैं।अब पंजाब का भी विकास होगा।स्कूल और अस्पताल चमन हो गये हैं। महिलाओं के लिए मुफ्त में यात्रा कर दी गई है।अब तो केजरीवाल का दिल्ली और पंजाब विकास मॉडल पर ही देश का विकास होगा।इसलिए हम अब प्रदेश और देश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं।

सदस्यता लेने वाले ग्रामीणों में बालमुकुंद मार्को, रंगमत टेकाम, रामनरेश परते,

 रायसिंह मार्को, लखन लाल भारतीया, दयाराम मार्को, कनिया टेकाम,सुबेश टेकाम, देवसिंग परते मुख्य रूप से सामिल हुए।

       इस सदस्यता अवसर पर जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार के नेतृत्व में दिलीप कुमार मार्को ने ग्रामीणों के साथ दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की विकास योजनाओं पर संक्षिप्त में चर्चा की।

No comments:

Post a Comment