रेवांचल टाइम्स - शासकीय महाविद्यालय अंजनिया द्वारा आजादी अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक वार्ड-वार्ड, गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि सभी इस मुहिम में एक साथ खड़े होकर 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं। स्वतंत्रता प्राप्ति की वर्षगांठ पर राष्ट्रीय पर्व को उत्सव के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय प्रशासन द्वारा निरन्तर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को जन अभियान में बदलने के लिए हर स्तर पर महाविद्यालय द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता के अभिनव प्रयास के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक कार्यक्रम अधिकारी डॉ नवीन हरदहा के नेतृत्व में कस्बे के वार्ड- वार्ड एवं गांवों के टोलों में हर घर तिरंगा के महाविद्यालय के निवेदन वाले पम्पलेट बांट रहे हैं साथ ही हर घर तिरंगा के विशेष तौर पर तैयार गीत के माध्यम से व नारों से ग्रामीण जनता को 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के जागरूकता के लिए रैली,मानव श्रंखला, ऐतिहासिक धरोहरों पर तिरंगा अभियान,औद्योगिक इकाइयों में जागरूकता व प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम को लेकर निरंतर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को विद्यार्थियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया जा रहा है और उन्हें स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्षों के सफरनामे में गौरव महसूस होने के लिए अलख जगाया जा रहा है। जिससे कि हर ग्रामीण अपने घरों में 13 से 15 अगस्त को तिरंगा झंडा फहराया सकें। छोटे से महाविद्यालय के द्वारा लगातार किये जा रहे अभिनव प्रयास से विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा भर रहे हैं।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment