BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
 मध्य प्रदेश भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 12, 2022

 मध्य प्रदेश भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल



मध्य प्रदेश में मानसून के साथ 6 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। एमपी मौसम विभाग  ने आज शुक्रवार 12 अगस्त 2022 को 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वही 6 संभागों और 4 जिलों में बिजली गिरने और चमकने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 18 अगस्त तक लगातार वर्षा का दौर जारी रहेगा।शनिवार 13 अगस्त को नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज शुक्रवार 12 अगस्त 6 संभागों के साथ 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।शहडोल, जबलपुर, सागर, रीवा, चंबल और ग्वालियर संभागों में अधिकांश स्थानों और इंदौर, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुर संभाग में अनेक स्थानों गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वही रीवा-चंबल संभाग के साथ अनूपपुर, डिंडौरी, बालाघाट, पन्ना, धार, टीकमगढ़,नीमच, मंदसौर, राजगढ़, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, चंबल और ग्वालियर संभागों के साथ अनूपपुर, डिंडौरी, नीमच और मंदसौर में बिजली गिरने और चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार, वर्तमान में 6 वेदर सिस्टम एक्टिव है। दो दिन से सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में कमजोर पड़कर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया है, जो भोपाल पर बने शियर जोन (पूर्वी–पश्चिमी हवाओं का टकराव) से संबद्ध हो गया है। सौराष्ट्र पर गहरा कम दबाव का क्षेत्र के साथ मानसून ट्रफ सौराष्ट्र पर बनी मौसम प्रणाली से लेकर अहमदाबाद, गुना, सतना, झारखंड से होता हुआ बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। वही बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात वर्तमान में पश्चिम बंगाल पर सक्रिय हो गया है। गुजरात के तट से लेकर केरल के तट तक अपतटीय ट्रफ बना हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन 6 मौसम प्रणालियों के कारण मप्र के अधिकतर जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है।

No comments:

Post a Comment