BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जान जोखिम में डाल बुलडोजर से पार कर रहे थे उफनती नदी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 12, 2022

जान जोखिम में डाल बुलडोजर से पार कर रहे थे उफनती नदी



             
रेवांचल टाइम्स:इस समय राजधानी भोपाल सहित मध्‍यप्रदेश के हिस्‍सों में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश (torrential rain) का दौर जारी है। कई कई निचले इलाकों में पानी भर गया तो कई जगह बाढ़ का कहर जारी है। ऐसी ही तस्‍वीरें गुरुवार को मध्‍यप्रदेश के मंदसौर (Mandsaur of Madhya Pradesh) में देखने को मिलीं, जहां पर उफनती नदी में जेसीबी (JCB) की मदद से नदी पार करते नजर आए।

आपको बता दें कि सूबे में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर है। छोटी पुलियाओं और रपट के ऊपर पानी बह रहा है। रक्षाबंधन का पर्व होने की वजह से आवागमन ज्यादा है, लेकिन पुलियाओं के ऊपर तक पानी होने की वजह से कई लोग पार नहीं कर पा रहे थे। मंदसौर जिले से चौंकाने वाली खबर है. यहां शिवना नदी उफान पर है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने बुलडोजर पर बैठकर नदी पर बने पुल को पार करके जान जोखिम में डाली. मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसका असर यह हुआ कि कलेक्टर ने कुछ ही घंटों बाद बुलडोजर को जब्त करा दिया और उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए।

जानकारी के अनुसार कुछ लोगों को शिवना नदी पर बना पुल पार करके नाहरगढ़ से बिल्लोद जाना था, चूंकि, शिवना उफान पर थी और पुल पानी में डूबा हुआ था तो वे परेशान हो रहे थे. इस बीच एक बुलडोजर ड्राइवर को भी उसी रास्ते से निकलना था। उसने इन लोगों को बुलडोजर में बैठा लिया और पुल पार कराया. ड्राइवर ने इतने लोग बुलडोजर में बैठा लिए कि वह ओवरलोड हो गया। इस बीच नदी का बहाव इतना तेज था कि वह कई बार पानी में डोलता भी नजर आया। कई बार लोगों को नदी में गिरने का डर भी सताने लगा। आखिरकार लोगों ने जान जोखिम में डालकर नदी पार की। इस तरह का वीडियो देख कलेक्‍टर ने अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment