रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खंड भुआ बिछिया के ग्राम सिझोरा में एक मोबाईल की दुकान में एक चोर चोरी करने के इरादे से दुकान में घुस गया पर उसे ये अंदाजा नही था कि वह जो कर रहा उसे तीसरी आँख देख रही है, मोबाईल की दुकान की में लगे सी सी टी व्ही कैमरे में उस चोर की सभी करतूत कैद हो गई जहाँ वह दुकान के अंदर जाकर अपने हिसाब से दुकान की तलाशी ली रहा है । दुकान में रखे मोबाईल के डिब्बों को खोल खोल कर देख रहा है उसे कौन सा मोबाईल चाहिए यह देखते हुए वह कैमरे में कैद हो गया है।
वही जानकारी के अनुसार ग्राम सिझोरा में राजू मिश्रा की दुकान मनीष मेडिकल के बाजु में है जहाँ पर एक चोर राजू मिश्रा के दुकान के अंदर प्रवेश करते हुए और मोबाईल चोरी करते हुए सी सी टी वी के कैमरे में कैद हो गया है, वही दुकान द्वारा ईनाम घोषित कर दिया इस चोर को जो भी सज्जन पहचान लेगा उसको उचित इनाम दिया जायेगा। साथ ही उस चोर की पुलिस तलाश कर रही है ये पूरा मामला भुआ बिछिया थाना का है।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment