BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिना इंटीमेट हुए ऐसे जताएं अपने पार्टनर से प्‍यार, ये सॉफ्ट ट्रिक्‍स अपनाएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 24, 2022

बिना इंटीमेट हुए ऐसे जताएं अपने पार्टनर से प्‍यार, ये सॉफ्ट ट्रिक्‍स अपनाएं



कहते हैं कि किसी को सिर्फ प्यार करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि जरूरी है कि उसे जताया भी जाए। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि आप अपने पार्टनर के साथ शारीरिक रूप से अंतरंग हों। अपने पार्टनर से प्यार करना केवल शारीरिक रूप से अंतरंग होने से कहीं अधिक है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि फिजिकल होना अपने साथी को अपने प्यार का इजहार करने का एक शानदार तरीका है। हालांकि, इसके अलावा भी प्यार करने के कई अलग-अलग तरीके हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
कहें दिल की बात अपने साथी के साथ बात करना और उन्हें अपने दिल की बात बताना प्यार करने का एक शानदार तरीका है। अधिकतर लोग अपने पार्टनर से प्यार तो करते हैं, लेकिन उसे कहने से चूक जाते हैं। जिससे सामने वाले व्यक्ति को इसका अहसास ही नहीं होता। आप चाहें तो बोलकर या लिखकर या फिर अपने पसंदीदा अंदाज में अपने दिल की बात पार्टनर तक पहुंचाएं। ओपन कम्युनिकेशन रखने से उन्हें पता चलता है कि आप उन पर भरोसा करते हैं और वे आप पर भरोसा कर सकते हैं। जिससे रिश्ता मजबूत बनता है।

एक साथ बिताएं समय एक साथ समय बिताना भी प्यार जताने का एक अच्छा तरीका है। भले ही आप दोनों उस समय कुछ भी ना करें, लेकिन क्वालिटी टाइम साथ बिताने से पता चलता है कि दोनों पार्टनर अपने रिश्ते को तवज्जो देते हैं और अपने रिश्ते को खुशनुमा बनाने के लिए वह अपना महत्वपूर्ण समय उसे दे रहे हैं। आज के समय में रिश्ते या अपने पार्टनर को समय देना ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण है और अगर आप अपनी बिजी लाइफ में भी ऐसा कर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं।

पकड़ें हाथ अपने पार्टनर का हाथ थामे सड़क पर चलने का अहसास किसे अच्छा नहीं लगता? अंतरंग होने का मतलब हमेशा प्यार करना नहीं होता है। अंतरंगता सभी प्रकार के रूपों में आ सकती है। मसलन, अगर आप घर पर हैं या फिर बाहर हैं, लेकिन अपने पार्टनर का हाथ पकड़कर चलते हैं तो इससे वह आपके प्यार को बिना बोले या सुने ही महसूस कर पाते हैं।

करें तारीफ भले ही कपल का रिलेशन ऐसा होता है, जिसमें आपको फॉर्मल होने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन फिर भी अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ खास या अलग करता है तो ऐसे में उसकी तारीफ अवश्य करें। जब आप ऐसा करते हैं तो सामने वाले व्यक्ति को यह अहसास होता है कि आप उसकी हर छोटी-छोटी बात को नोटिस करते हैं और उससे बेहद प्यार करते हैं।



No comments:

Post a Comment