Breaking

revanchal times new

आम आदमी पार्टी जिला कोर्डीनेटर अरविंद चौधरी का मंडला आगमन 25 को...




रेवांचल टाईम्स - कार्यकर्त्ताओं के साथ-साथ मीडिया को भी करेंगे संबोधित

मंडला

आम आदमी पार्टी जोन कोर्डीनेटर अरविंद चौधरी का मंडला आगमन 25 अगस्त को हो रहा है।

           जारी विज्ञप्ति में आम आदमी पार्टी मंडला जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार ने बताया है,कि आम आदमी पार्टी मंडला के कार्यकर्त्ता संवाद सम्मेलन को संबोधित करने जोन कोर्डीनेटर अरविंद चौधरी जी का आगमन कटरा रोड स्थित रोहित खाना खजाना हॉटल के पास टाटा मोटर्स के बाजू में आम आदमी पार्टी आंचलिक कार्यालय में 25 अगस्त को दोपहर 11 बजे हो रहा है।आम आदमी पार्टी आगे बताया गया है,कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह के निर्देशन में श्री चौधरी आम आदमी पार्टी के  जिले भर से सामिल होने जा रहे हजारों कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूती को लेकर संवाद करेंगे।

संवाद कार्यक्रम के ठीक बाद मीडिया के बंधुओं से कार्यक्रम स्थल पर ही चौधरी जी 4 बजे प्रेसवार्ता करेंगे।

      जिले के समस्त कार्यकर्त्ताओं और पार्टी की सदस्यता लेकर जनसेवा के साथ पार्टी को मजबूत बनाने 

 के इच्छुक लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील जिला संगठन के पदाधिकारियों ने अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new