BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बच्चों के सामने ही भिड़ गए शिक्षिक और शिक्षका...फिर बरसाए एक दूसरें पर जूता-चप्पल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 30, 2022

बच्चों के सामने ही भिड़ गए शिक्षिक और शिक्षका...फिर बरसाए एक दूसरें पर जूता-चप्पल




रेवांचल टाईम्स :सागर जिले के देवरी कस्बे के ग्राम रसेना के सरकारी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य और एक शिक्षिका में मारपीट हो गई। इस दौरान जूते-चप्पल भी चले। घटना से आक्रोशित छात्रों के परिजनों ने मंगलवार को स्कूल की गेट पर ताला जड़ दिया। परिजनों ने ऐसे शिक्षकों को स्कूल से हटाने की मांग की है।


बता दें कि शिक्षकों के बीच मारपीट की घटना 29 अगस्त की है। दोपहर 12 बजे विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य हरगोविंद जाटव बच्चों को भूगोल पढ़ा रहे थे। इसी दौरान देरी से पहुंची शिक्षिका विनिता धुर्वे भी वहां पहुंच गई। जाटव ने देरी से आने का कारण पूछा तो धुर्वे भड़क गईं। उन्होंने आव देखा न ताव, गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रभारी प्राचार्य ने उसे रोका तो शिक्षिका ने कॉलर पकड़ ली। उसके बाद दोनों के बीच जूता-चप्पल भी चले। अपशब्द भी कहे गए। सारा तमाशा बच्चों की मौजूदगी में हुआ। अन्य शिक्षकों ने भी इस घटना को देखा। दोनों ने महाराजपुर पुलिस थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

No comments:

Post a Comment