BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 4, 2022

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण...



रेवांचल टाईम्स – कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने गुरूवार 4 अगस्त को जिला चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सालय के ओपीडी, पैथोलॉजी, शिशु वार्ड, एनआरसी तथा किचन सहित अन्य वार्डों का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों एवं परिजनों को वितरित किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को दिए। कलेक्टर डॉ फटिंग ने दवाईयों के भण्डार गृह का भी निरीक्षण कर दवाईयों के रख-रखाव तथा जरूरी दवाईयों के भण्डारण की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ विनोद नावकर सहित अन्य की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment