Breaking

revanchal times new

सावन मास के अंतिम सोमवार को लांजी कोटेश्वर धाम में विशाल भंडारे एवं महा प्रसादी का आयोजन...




रेवांचल टाईम्स - लांजी बालाघाट जिले के सुप्रसिद्ध कोटेश्वर धाम लांजी में सावन मास के अंतिम सोमवार दिनांक 8  ,8 ,2022 को सुबह 10:00 बजे से विशाल भंडारा एवं महा प्रसादी व श्याम को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है आयोजक समिति बोल बम लांजी के द्वारा समस्त शिव भक्तों को कार्यक्रम में पहुंचने एवं बाबा कोटेश्वर नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुग्रहित किया गया है।

       सूत्र बताते हैं कि बाबा कोटेश्वर धाम लांजी में प्राचीन काल से भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग स्थापित है और यहां पर सभी शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है ज्ञात हो कि बाबा कोटेश्वर धाम लांजी में शिव भक्तों के द्वारा मंडला जिले से नर्मदा जी का जल लाकर शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है ऐसा करने से बाबा कोटेश्वर नाथ सभी शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new