रेवांचल टाईम्स - प्रभारी कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ अक्षय तेम्रवाल की कार्यवाही गुना 26 अगस्त 2022
प्रभारी कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशानुसार वर्तमान में जिले में हो रही भारी बारिश को दृष्टिगत रखते हुये जिले के समस्त पटवारियों को अपने-अपने मुख्यालय पर रहने हेतु आदेशित किया गया हैं। उक्त कम में तहसीलदार राधौगढ श्री अक्षय तेम्रवाल द्वारा भी समस्त पटवारियों को तहसील मुख्यालय पर उपस्थित रहने एवं मुख्यालय पर उपस्थित रहकर प्रतिदिन प्रातः 08.00 बजे से सर्वे कराये जाने हेतु आदेशित किया गया था। किंतु श्री राधेश्याम शर्मा, पटवारी ग्राम बेराखेडी द्वारा उक्त आदेश की अवहेलना करते हये निरन्तर मुख्यालय से अनुपस्थित रहने एवं अतिवृष्टि सर्वे कार्य में सहयोग न करने एवं शासकीय कार्य में लापरवाही एवं वरिष्ठ के आदेशों की अवहेलना करने के संबंध में तहसीलदार राधौगढ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव दिनांक 26 सितंबर 2022 से सहमत होते हुये श्री राधेश्याम शर्मा पटवारी ग्राम बेराखेडी को शासकीय कार्य में लापरवाही व वरिष्ठ के आदेशों की अवहेलना करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बन अवधि में पटवारी श्री शर्मा का मुख्यालय ऑफिस कानूनगो शाखा तहसील राधौगढ में रहेगा।

No comments:
Post a Comment